तुलसीदास : राजन ! राम –लखन जो दीजै।
[Tulsidas: Ram-Lakhan
jo dijai ]
राजा दशरथ के पास मुनि विश्वामित्र
पधारे हैं । राजा से मुनि
दोनों पुत्रों को ले जाने की मांग कर रहें हैं । आश्रम के आस-पास दानवों का
उपद्रव बढ़ता जा रहा है जो मुनियों की तपस्या में विघ्न दल रहे हैं । मुनि जानते हैं
कि दानवों का नाश राम और लक्ष्मण द्वारा ही होगा । पर राजा भयभीत हैं कि मेरे ये प्राणों
से अधिक प्यारे सुकुमार बालक दानवों से मुनि कि रक्षा भला किस प्रकार करेंगे ? विश्वामित्र जी उन्हें
समझाते हैं कि आप अपने पुत्रों के विषय में वामदेव और अपने कुल-गुरु वशिष्ठ
जी से पूछिये ! आप स्वयं भी बड़े कुशल हैं । इनको साथ ले जाने में इनका भी लाभ है ...
रघुवंश की कीर्ति इनसे ही
उजागर होगी ...मुनियों की
तपस्या भी सफल होगी ...देखें तुलसीदास जी का यह पद तुलसीदास : राजन ! राम –लखन जो
दीजै। ...प्रस्तुति प्रेमकुमार
राजन ! राम –लखन जो दीजै।
जस रावरो , लाभ ढोटनिहूँ ,
मुनि सनाथ सब कीजै ।
डरपत हौ साँचे सनेह बस ,
सुत-प्रभाव बिनु जाने ।
बूझिय बामदेव अरु कुलगुरु,
तुम पुनि परम सयाने।।
रिपु रन दलि, मख राखि,
कुसल अति अलप दिननि घर ऐहैं।
तुलसिदास रघुबंसतिलककी
कबिकुल कीरति गैहैं ।।
pkjayaswal11@gmail.com 25/11/2013



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें